लेखनी प्रतियोगिता -04-Dec-2022 सफलता होती सुमन
शीर्षक-सफलता होती सुमन
विषय-सफलता
सफलता जब चूमती कदम,
हमारी राहों में बिछे होते सुमन।
सफलता जीवन का वह मकसद,
जिंदगी को कर देता प्रसन्न।
जिंदगी होती उपवन ,
सफलता होती सुमन।
चारों तरफ होती महक,
सफलता से जीवन में होती चहक।
सफलता में जब खिलाने हो सुमन,
करना होगा निर्धारित लक्ष्य।
हर पथ को बनाना होगा सरल,
इस बात को करना होगा अमल।
सफलता वो की कुंजी है,
जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
करे मेहनत होकर मगन,
सफलता के खिलेंगे सुमन।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
Sachin dev
05-Dec-2022 06:11 PM
Amazing
Reply
Punam verma
05-Dec-2022 06:09 AM
Very nice
Reply
Gunjan Kamal
04-Dec-2022 11:12 PM
बेहतरीन अभिव्यक्ति
Reply